सुक्खू की अपील: ‘ये समय आपसी लड़ाई का नहीं, बीजेपी को बेदख़ल करने का है’

<p>हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। बयान जारी करते हुए सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें और अपने इस्तीफे वापस लें। ये समय आपसी लड़ाई का नहीं, बल्कि केंद्र से बीजेपी को बेदख़ल का है। प्रदेश में संगठन बेहद मजबूत है और 30 साल बाद कार्यकर्ताओं की मदद से संगठन को ये मजबूती मिली है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि इस सगंठन के दम पर ही आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश बीजेपी के चारों खाने चित करेंगे। इसलिए कार्यकर्ता अपने इस्तीफे वापस लेकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें और कांग्रेस के कामों का प्रचार-प्रसार करें।</p>

<p>साथ ही सुक्खू ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के बीच ही रहेंगे। उनकी आवाज दबने नहीं दी जाएगी। हर मंच पर कार्यकर्ताओं की बात मजबूती से उठाता रहेंगे। कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार दिलाने से कभी पीछे हटने वाला नहीं हैं। सूक्खू ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोश के साथ फील्ड में डट जाएं। यह चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।</p>

Samachar First

Recent Posts

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 mins ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

39 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago