कृषि मंत्री ने लाहौल में नियमों को तोड़ा, लोगों का विरोध जायज़ था-होनी चाहिए FIR: कांग्रेस

<p>कांग्रेस ने कोरोना को लेकर बनाए मापदंड का हवाला देते हुए सरकार पर आऱोप लगाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि सरकार देश में कोरोना माहमारी के चलते क्वारंटीन पर दोहरे मापदंड अपना रही है। यही वजह है कि प्रदेश में इसके मामलें दिनों दिन बढ़ते जा रहें है। लाहौल स्पीति जिला में कृषि मंत्री के प्रवेश के जोरदार विरोध को समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि क्वारंटीन नियम तोड़ने पर कृषि मंत्री पर FIR होनी चाहिए। कानून सबके लिए एक समान है। भाजपा के नेता और मंत्री इस नियम की खुलेआम अवहेलना कर रहें है।</p>

<p>राठौर ने स्पीति की महिलाओं के इस विरोध को जायज ठहराते हुए कहा है कि इन महिलाओं ने एक सजग नागरिक की भूमिका निभाई है जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। एक बड़े सरकारी काफिले के साथ मार्कंडेय ने सोशल डिस्टेंसी को भी तोड़ा है, इसपर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।</p>

<p>वहीं, राठौर ने मंडी के सासंद रामस्वरूप शर्मा और कांगड़ा के सासंद किशन कपूर पर भी क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन दोनों सासंदो ने भी इस नियम की खुलेआम उल्लंघना की थी। भाजपा देश प्रदेश में इस संकट की घड़ी में अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है। पुलिस महानिदेशक के क्वारन्टीन पर भी चिन्ता जताते हुए कहा है कि यह सब प्रदेश सरकार और प्रशासन के ढुलमुल रवैया का ही नतीजा है जो आज प्रदेश के पुलिस प्रमुख को भी क्वारन्टीन होना पड़ा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago