राजनीति से प्रेरित है IGMC प्राचार्य का तबादला, पुन: विचार करें मुख्यमंत्री: कुलदीप राठ़ौर

<p>कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बाल मुकंद के तबादले पर हैरानी जताई है। राठ़ौर ने कहा कि एक तरफ देश-प्रदेश में कोरोना माहमारी अपना तांडव दिखा रही है तो दूसरी ओर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे अधिकारियों को अस्त व्यस्त करने में लगी है। उन्होंने प्रधानाचार्य के इस तबादले को राजनीति से प्रेरित और किसी बदले की भावना से करने का सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बेवजह यह निर्णय किसी की योग्यता को भी खुली चुनौती देता है।</p>

<p>स्वच्छ छवि के अधिकारियों के साथ इस प्रकार का कोई भी अनुचित व्यवहार इन के मनोबल पर विपरीत असर डाल सकता है। उनका कहना है कि डॉ. मुकंद एक विशेषज्ञ के साथ-साथ स्वच्छ छवि और बहुत ही ईमानदार अधिकारी रहें है, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए इस मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को सही और सुचारू करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। लेकिन ऐसे में समय से पूर्व इन को इस पद से मुक्त करना अपने आप मे कई प्रश्न पैदा करता है।</p>

<p>राठौर ने कहा है कि इसी प्रकार का अनैतिक निर्णय प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व भी उन्हें इस पद से हटाने का लिया था। उस समय भी उनके तबादले पर कई सवाल खड़े हुए थे। उन्हें सरकार के निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ा था। किरकिरी होने के बाद सरकार को उन्हें इस पद पर पुनः बिठाना पड़ा था। जयराम ठाकुर से अपने इस फैंसले पर पुनः विचार करना चाहिए। उन्हें ऐसे किसी भी अधिकारी को अपनी राजनीति का शिकार नहीं बनाना चाहिए जो अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहा हो।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

46 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

1 hour ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

6 hours ago