चारों निगमों में काबिज होगी कांग्रेस, चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपना रही हथकंडे: राठ़ौर

7 अप्रैल को प्रदेश में चार नगर निगमों में मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर इन चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। जनता बीजेपी की आम जनता विरोधी नीतियों को जान गई है और निगम के चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने उत्साह के साथ प्रचार किया है। कांग्रेस चारों निगमो में जीत की पताका लहरायेगी।  मुख्यमंत्री ने चुनाव आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाई। सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रचार में प्रयोग किया गया। कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से कम सरकार से ज्यादा है। पूरी सरकार चुनाव मैदान में उतर गई थी। सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को बीजेपी के पक्ष में चुनाव को प्रभावित करने को कहा गया। इससे स्पष्ट है कि विकास का काम कुछ हुआ नहीं है, अब पूरी सरकार प्रचार में उतर गई।

राठौर ने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को विरोध के बावजूद निगम में मिलाया गया। इन क्षेत्रों में प्रचार के दौरान बीजेपी ने चुनाव जीतने के बाद दोबारा निगम से बाहर करने को कहा है। इससे बीजेपी की हताशा निराशा सपष्ट जाहिर होती है। शराब व अन्य माध्यमों से चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर पहुंच गए है। तेल, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रही है। जनता बीजेपी की नीतियों को जान गई है। इसका जवाब निगम के चुनाव में जनता देगी। प्रदेश में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। यूके के स्ट्रेन से दिक्कतें बढ़ गयी है। सरकार को सजग रहने की जरूरत है। ऐसे व्यवस्था कायम रखनी चाहिए जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो।

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago