कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए हाईकमान को भेजे 10 नाम

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के चयन का अंतिम फैंसला केंद्रीय आला कमान पर छोड़ दिया है। समिति ने आज एक लाईन का प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय आलाकमान को इन चुनावों में पार्टी के सभी टिकटार्थियों के नाम इस आशय के साथ भेज दिये कि जो भी निर्णय आलाकमान का होगा, वह प्रदेश कांग्रेस स्वीकार करेगी।</p>

<p>पच्छाद से गंगू राम मुसाफ़िर के अलावा दो नाम बाबू राम व रतन सिंह कश्यप ने टिकट के लिए अप्लाई किया है। जबकि धर्मशाला से कुल 7 नाम भेजे गए हैं। चूंकि दोनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी टिकट के दावेदार एक से अधिक हैं इसलिए नेताओं ने अंतिम निर्णय के लिये सभी के नामों को केंद्रीय आलाकमान को भेजने का निर्णय लिया।</p>

<p>&nbsp;बैठक में कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, राजेश धर्माणी, डॉ धनीराम शांडिल, हर्ष महाजन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चन्देल, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago