सरकार के भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कर रही संघर्ष: प्रवक्ता

<p>कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयानों पर पलटवार किया। प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा के अंदर पनप चुके असंतोष की वजह से नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि अफ़सर समय ग़ुजार रहे हैं जिससे स्पष्ट होता है कि अधिकारियों पर मुख्यमंत्री की पकड़ कमज़ोर है। आज अधिकारी वर्ग तक मुख्यमंत्री के पद से विदाई का इंतजार कर रहे हैं।</p>

<p>कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस शासनकाल में घोटाले हुए हैं तो पिछले 6 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है किसी कांग्रेसी को सज़ा क्यों नहीं हुई। अब दुष्प्रचार कर भाजपा कोरोनाकाल में अंजाम दिए गए खुद के शर्मनाक घोटालों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। जबकि कांग्रेस पार्टी सरकार के भ्रष्टाटार और नाकामियों को उजागर कर अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है।</p>

<p>प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पार्टी में कोई धड़ा नहीं है। कुलदीप राठौर पार्टी आलाकमान द्वारा बनाए गए अध्यक्ष हैं और तमाम कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता पार्टी आलाकमान था उसके फैसलों का सम्मान करते हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ समस्त कांग्रेसजन पार्टी अध्यक्ष और आलाकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संघर्षरत हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

21 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago