<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजान सिंह पठानिया के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और AICC के सदस्य रघुबीर सिंह बाली ने शोक व्यक्त किया है। रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि पठानिया जी सरल व्यक्तित्व, मृदुभाषी और जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से निश्चितरूप से हिमाचल की राजनीति को बहुत नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना कठिन होगा। </p>
<p>शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का आज निधन हो गया है। 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…