पत्रकार वार्ता में देरी से पहुंचे सुरेश कश्यप, बहिष्कार करने पर धक्का मुक्की से मनाने में जुटे भाजपा नेता

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा जारी किए गए बजट की सराहना को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री और भूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान तय समय पर पत्रकार वार्ता में न पहुंच पाने को लेकर धर्मशाला प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा पत्रकार वार्ता का बहिष्कार किया। बाद में भाजपा के आला नेता उन्हें मनाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।

पूरा मामला बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के समय को लेकर था जिसमें पहले पत्रकार वार्ता का समय 2 बजे तय किया गया था लेकिन बाद में उस समय को बदल कर 3 बजे कर दिया गया। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वर्चुअल वार्ता के चलते प्रदेशाध्यक्ष पत्रकार वार्ता में पहुंचने देरी कर गए। करीब आधे घंटे के बाद  पत्रकारों ने पत्रकार सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला लिया और वह बाहर निकल ही रहे थे कि  प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भी पहुंच चुका था।

फिर क्या था पत्रकारों को जबरदस्ती धक्का-मुक्की कर रोकने की जद्दोजहद भाजपा जिला कांगड़ा के संगठनात्मक अध्यक्ष सहित सभी लोग ने की। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पूर्व भी भाजपा के आला नेताओं की पत्रकार सम्मेलन के दौरान इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान घटे इस वाक्या ने समय के सदुपयोग को लेकर सजग होने के उदाहरण को चरितार्थ किया है। हालांकि पत्रकार सम्मेलन के शुरुआती भाषण में इस देरी को लेकर नेता अपना माफीनामा भी देते नजर आए।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

2 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago