<p>मंत्री सरवीण चौधरी की जमीन खरीद को लेकर कांगड़ा में आजकल राजनीति गरमाई हुई है। हाल ही में मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कैबिनेट मंत्री पर जमीन की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे जिसके बाद मंत्री सरवीण चौधरी ने मनकोटिया के खिलाफ मानहानि के दावे की बात कही थी। लेकिन अब मामला बढ़ने लगा है और बात चौधरी समुदाय तक पहुंच चुकी है।</p>
<p>इसी कड़ी में चौधरी समुदाय ने मंत्री के खिलाफ आवाज उठाई और धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चौधरी समुदाय ने कहा कि मंत्री महोदय पर जो आरोप लगे हैं उन आरोपों से कहीं ना कहीं उनकी बिरादरी हताहत हुई है। इससे पहले भी कई लोग नेता रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी बिरादरी पर ठेस नहीं पहुंचने दी। मंत्री महोदय के ऊपर लगे हुए आरोपों से बिरादरी कटाई नहीं चाहती क्योंकि बिरादरी पर कोई आंच आए ये हमें पंसद नहीं।</p>
<p>भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि मंत्री सरवीण चौधरी अपने पद से इस्तीफा दें। जो जांच हो रही है उस जांच में कोई आंच नहीं आने दें। जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।</p>
<p> </p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…