वीरभद्र पर बिगड़ी महिला कांग्रेस, प्रभारी रजनी पाटिल से करेंगी शिक़ायत

<p>वीरभद्र-सुक्खू वॉर के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस में वर्चस्व की जंग जोरों पर है। इसी बीच अब पार्टी में अपनी पैठ दिखाने की कोशिश की जा रही है और दोनों ओर से शक्ति प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुक्खू को अब महिला प्रदेश कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। हमीरपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह की टिप्पणी अशोभनीय है। उनके बयानों से महिला कांग्रेस आहत है और वीरभद्र सिंह की शिक़ायत प्रभारी रजनी पाटिल से की जाएगी।</p>

<p>महिला अध्यक्ष ने कहा कि सुक्खू ने महिलाओं को घर-घर जाकर सम्मान दिया है और कांग्रेस पार्टी को इससे मजबूती मिली है। उसी का नतीजा है कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की लंबी फौज खड़ी है। उनके बलबूते कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को धूल चटा सकती है। सुक्खू ने अध्यक्ष रहते हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम आदमी से सीधा संपर्क रखा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उनमें जुझारूपन भरा।</p>

<p>नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह की टिप्पणियों से लोकसभा चुनाव से पहले न केवल पार्टी को नुकसान हुआ, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरा है। जिन कार्यकर्ताओं को वज़ह से कोई भी पार्टी सत्ता में आती है, उनपर भी वीरभद्र सिंह ऐसी टिप्पणियां करने से नहीं चूके।</p>

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago