शिमला से सदस्यता अभियान की शुरुआत, कांग्रेस से निष्कासित जाखू पार्षद BJP में शामिल

<p>राजधानी शिमला में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जाखू वार्ड से कांग्रेस पार्षद अर्चना धवल ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर भाजपा जॉइन कर ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रुलदुभट्टा में सदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर अर्चना धवल को भाजपा का पटका पहनाकर पार्षद को सदस्यता ग्रहण करवाई।</p>

<p>अर्चना धवल वीरभद्र सिंह के करीबियों में मानी जाती हैं। फिलहाल पार्षद कांग्रेस से निष्कासित चल रही हैं। विधानसभा चुनावों में शिमला शहर से कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर पार्टी ने अर्चना धवल को निष्कासित किया था।</p>

<p>इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। डॉ श्यामाप्रसाद की जयंती पर पार्टी ने सदस्ता अभियान की शुरुआत की है। भाजपा को हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट शेयर मिला है। पार्टी इसे सदस्यता में बदलने की कोशिश करेगी।</p>

<p>वहीं, भाजपा के राष्ट्रिय सचिव तरुण चुग ने कहा कि देश भर में भाजपा ने आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टोल फ्री नंबर की लॉन्चिंग कर सदस्यता अभियान शुरू किया है। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले जाखू वार्ड से कांग्रेस पार्षद अर्चना धवल को भाजपा ने सदस्यता अभियान में पहले सदस्य के रूप में पार्टी शामिल किया है। भाजपा ने 11 अगस्त तक प्रदेश के 5 लाख लोगों को भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिस क्षेत्र में भाजपा कमजोर है वंहा पर भाजपा को मजबूत किया जायेगा। भाजपा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। 13 लाख सदस्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा के है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

20 hours ago