सुखराम के पौते ने दिया वीरभद्र को जवाब, कहा- लोकसभा चुनाव में लगेगा पता ‘कौन है शेर-कौन है चूहा?’

<p>वीरभद्र-सुखराम वॉर को न्यू जेनरेशन पूरे ताबड़तोड़ तरीके से काबिज रखे हुए हैं। दोनों ओर से लग़ातार आक्रमक बयानबाजी की जा रही है और एक के बाद एक तीखे जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर पंडित सुखराम के पौते आश्रेय शर्मा ने वीरभद्र सिंह को ललकारा और उनके बयानों का पलटवार किया।</p>

<p>आश्रेय शर्मा ने कहा कि वीरभद्र एंड कंपनी ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दे दिया है। आज भी उनका परिवार रजवाड़ा शाही में ही रहा है और वे आज भी आम आदमी को कीड़े मकौड़े और चूहों की तरह ही सोचते हैं। शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में उन्हें पता चल जाएगा कि कौन चूहा है और कौन शेर। मैं एक बार फिर कहता हूं कि &#39;कि वे मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ें और जुमलेबाजी के बजाए कांग्रेस को चुनाव लड़कर ही दिखा दें।&#39;</p>

<p>आश्रेय शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह की बदौलत आज हिमाचल में कांग्रेस की साख जमीन पर बिखरी पड़ी है। वीरभद्र सिंह और उनके बेटे ने ही पार्टी की ये स्थिति बना दी है कि अब तो लोकल पार्टियों को भी कांग्रेस से ज्यादा वोट मिल रहे हैं। ग़ौरतलब है कि आश्रेय शर्मा की ललकार के बाद वीऱभद्र गुट में खलबली मच गई थी। इसके बाद वीरभद्र सिंह ने सुखराम के पौते आश्रेय शर्मा को चूहा कहकर संबोधित किया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

26 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

41 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

47 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago