युवा कांग्रेस ने किए 2 लाख मास्क वितरण, मास्क बनाने वालों का किया धन्यवाद

<p>आज हिमाचल युवा कांग्रेस ने हिमाचल दिवस पर पूरे प्रदेश में दो लाख मास्क वितरित करने के लक्ष्य को पूरा किया। अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथी बड़ी ताकत से पूरा करने में सफल साबित हो रहे है। अभी तक पूरे प्रदेश में सुबह 11 बजे से अलग अलग विधानसभा में मास्क वितरित किये जा रहे है। देर शाम तक युवा कांग्रेस के साथी मास्क वितरण का अभियान जारी रखेंगे। प्रदेश के अंदर जगह जगह गांव और पंचायत में मास्क वितरित किये जा रहे है।</p>

<p>युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि इस महामारी से निपटने के लिए युवा कांग्रेस के साथी घर घर में होम मेड मास्क तैयार करवा रहे हैं। बाजार में मास्क की कमी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में प्रदेश के अंदर युवा कांग्रेस का मास्क वितरण का लक्ष्य पांच लाख का है। आज का दो लाख मास्क वितरण का लक्ष्य युवा कांग्रेस आसानी से पूर्ण करने जा रही है।</p>

<p>इसके लिये उन माताओं बहनों और युवा साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद जो दिन रात मास्क तैयार करने का काम कर रही है। अगले चरण में युवा कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के अंदर जो डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी ,पुलिस प्रशासन,सफाई कर्मचारी और प्रेस के बन्धु जो इस महामारी से निपटने के लिए दिन रात लड़ाई लड़ रहे है उनको पूरे प्रदेश के अंदर मास्क वितरित करेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

20 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

23 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago