हिमाचल विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा भी फुल ऑन अटैकिंग मोड में आ चुके हैं। एक तरफ शिमला में सांसद ने मोदी सरकार की नीतियों को जन-विरोधी करार देते हुए चुनावों में उतरने की बात कही, तो दूसरी तरफ हिमाचल में कांग्रेस नेताओं के अहमियत को भी दर्शाया।

सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में चेहरों पर चुनाव लड़ने की बात आती है तो यहां पर चेहरों की कमी नहीं है। हालांकि, वीरभद्र सिंह जी यहां के मुख्यमंत्री हैं और हिमाचल चुनाव में वही मुख्य चेहरा होंगे। साथ ही सांसद ने बीजेपी को भी नसीहत दी कि जब गुजरात में बीजेपी सीएम का ऐलान कर सकती है तो हिमाचल में क्यों नहीं।

सीएम के केस पर बोले सांसद

मुख्यमंत्री पर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सांसद ने कहा कि अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर काम करेगी और सरकार की उप्लब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। गौर रहे कि मुख्यमंत्री को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिया गया था और वे जमानत पर चल रहे हैं।

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…