<p>हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बीओडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। गोविंद ठाकुर ने बताया कि बैठक में कॉन्ट्रेक्ट पर रखे चालकों के वेतन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। चालकों के वेतन 7 हज़ार से बढ़ाकर 11 हज़ार किया जाएगा। निगम में कई करुणामूलक मामले लंबित पड़े है।</p>
<p>आश्रितों के परिवारों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दिए जाने पर भी फ़ैसला लिया है। ऐसे मामलों वन टाइम रिलेक्सेशन देने का निर्णय लिया है। इसमें निर्धारित 5 फ़ीसदी के कोटे को 15 फ़ीसदी करने का निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा। बैठक में 100 इलेक्ट्रिक और 150 सामान्य बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है। करीब 267 बसें खरीदी जाएंगी।</p>
<p>गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस मर्तबा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एचआरटीसी का बजट बढ़ाया है जिससे प्रदेश के लोगों व कर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस बार एचआरटीसी पर 345 करोड़ रुपया ख़र्च किया जाएगा। जिसका प्रावधान बजट में किया गया है।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…