<p>वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी मनीषा नंदा की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार मनीषा नंदा अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव होंगी। उनका पदनाम अतिरिक्त मुख्य सचिव कम प्रिंसिपल सेक्रेंटरी ऑफ सीएम होगा।</p>
<p>1985 कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसीपी के पद पर थीं। मनीषा नंदा हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रही हैं। इस पद के लिए कई आईएएस अफसरों ने लॉबिंग की थी। हालात ये थे कि इस अहम पद के लिए कई अधिकारियों ने तो संघ कनेक्शन का भी सहारा लिया था। लेकिन बाजी मनीषा नंदा के हाथ लगी। ऐसा माना जा रहा है कि जयराम ठाकुर के सीएम बनने के बाद राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हो सकता है।</p>
<p>यहां उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर विनय सिंह को नियुक्ति दी गई थी। उसके बाद HPS सुशील कुमार सीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी बनाए गए। अब सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर मनीषा नंदा की नियुक्ति हुई है।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…