शिमला से जैसे वीरभद्र सदाबहार मुख्यमंत्री रहे, वैसे अब मंडी से जयराम ठाकुर रहने चाहिए: महेंद्र सिंह

<p>मंडी के सेरी मंच पर आयोजित आभार रैली को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जैसे शिमला से वीरभद्र सिंह सदाबहार मुख्यमंत्री रहे हैं इसी तरह से अब मंडी क्षेत्र से जयराम ठाकुर सदाबहार मुख्यमंत्री रहने चाहिए। मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी की मौजदूगी में दिए गए भाषण में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले को लंबे अरसे के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी मिली है, मंडी का पुत्र पहली बार मुख्यमंत्री बना है, यह कुर्सी महालक्ष्मी की तरह है, पहले मैं कहता था कि इसे सीमेंट या फेवीकोल लगाकर रखने की बात करता था मगर अब कह रहा हूं कि मंडी क्षेत्र के 13 लाख लोगों को यह कुर्सी मजबूती के साथ सालों तक पकड़े रखनी है।</p>

<p>उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले तीन सालों में सभी चुनाव जीते हैं जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ और न ही शायद आगे भी हो पाएगा। जयराम ठाकुर प्रदेश के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने राज्यपाल के साथ की गई अभद्रता धक्का मुक्की को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि एक बुजुर्गत्र 80 साल के व्यक्ति जो प्रदेश का प्रथम नागरिक है को उसके परिवारजनों के सामने जिस तरह से कांग्रेसी विधायकों ने जानलेवा हमला किया, ऐसा इस प्रदेश तो क्या देश में भी कभी नहीं हुआ। महेंद्र सिंह ने मंडी नगर निगम चुनावों का प्रभारी होने के नाते मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जो तोहफा उन्होंने नगर निगम के रूप में मंडी वालों को दिया है उसके बदले में यहां पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करके सत्ता कायम करेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago