पॉलिटिक्स

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ी खालिस्तानी गतिविधियां: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कल शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला आ रहे हैं। उनके धर्मशाला आने की तैयारियों का जायजा लेने वे धर्मशाला पहुंचे हैं।

वहीं, पन्नू की धमकियों को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पन्नू की धमकियों को पहले हमने सीरियस नहीं लिया था। लेकिन अब इस मामले को हम संगीनता से ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदले हैं उसके बाद से पुन्नू की हरकतें बढ़ गई हैं। अब हिमाचल प्रदेश में सर्विलांस बढ़ाया गया है क्योंकि आजकल बहुत से टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश में आते हैं ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की धरपकड़ जारी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago