सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर देश को बर्बाद करने और चुनावों में लोगों से झूठे वादे कर उन्हें मूर्ख बनाने का आरोप लगाया। हमीरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ वो पार्टी है, जो लगातार पांच पीढ़ियों से देश पर 55 साल राज करने के बाद भी गरीबी हटाओ का नारा लगा रही है, तो दूसरी तरफ एक गरीब मां के बेटे ने 5 वर्षों में देश के 6 करोड़ लोगों ग़रीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश के 35 करोड़ लोगों के बैंक में जनधन योजना से खाते पीएम मोदी ने खुलवाए हैं, जबकि कांग्रेस के समय खाते खुलवाने के भी पैसे लगते थे। साढ़े 16 करोड़ लोगों को बिना किसी गारंटी के रोजगार शुरू करने के लिए मुद्रा योजना में 7 लाख करोड़ रूपये के ऋण पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलवाए है।

कांग्रेस अब खातों में पैसे डालने की बात कर रही है। जो 70 सालों में नहीं हुआ जबकि पीएम मोदी ने पिछले 5 वर्षों में देश की गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनगिनत योजनायें चला कर उनका जीवन सुधारा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के 35 करोड़ लोगों के बैंक में जनधन योजना से खाते मोदी जी ने खुलवाये, जबकि कांग्रेस के समय खाते खुलवाने के भी पैसे लगते थे।

कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे: इंदु गोस्वामी

वहीं, नादौन विधानसभा क्षेत्र के पंसाई में महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। नादौन विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति ने HRTC उपाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अगनिहोत्री की अगुवाई में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौक़े पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा इंदु गोस्वामी,सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर इंदु गोस्वामी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमीरपुर लोकसभा में कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है। सुना जा रहा है कि एक बार फिर कांग्रेस बीजेपी से ही उधार काउम्मीदवार लेकर काम चलाने की तैयारी में है। गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में महिला सम्मेलन चल रहे हैं जिनमें बीजेपी को काफी समर्थन मिल रहा है। इस बार फिर बीजेपी चारों सींटों पर जीत हासिल करेगी।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…