मनाली: गोविंद ठाकुर ने अनुच्छेद 370 के बारे लोगों को दी जानकारी

<p>वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में दो विधान, दो निशान अब बीती बात हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर राज्य में 70 साल के इस कलंक को पूरी तरह मिटा दिया है। अनुच्छेद 370 और 35-ए को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाना ऐतिहासिक निर्णय हैं जिसका सभी देशवासियों ने स्वागत किया है।<br />
गोविंद सिंह आज मनाली स्थित गोम्पा में बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे। देश में एक झण्डा केवल तिरंगा होगा और एकल नागरिकता होगी। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 356 लागू हो सकेगा। पहले ऐसा नहीं किया जा सकता था। आर्थिक आपातकाल लागू किया जा सकेगा। अल्पसंख्यक आरक्षण योग्य हो गए हैं। दूसरे राज्यों के लोग पहले जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे, लेकिन अब खरीद सकेंगे। आरटीआई लागू होगा। विधानसभा का कार्यकाल अब छः वर्ष के बजाए दूसरे राज्यों की तरह पांच साल का होगा।</p>

<p>वन मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की कोई महिला अगर भारत के किसी अन्य राज्य के व्यक्ति से विवाह कर ले तो उस महिला की नागरिकता समाप्त हो जाती थी, लेकिन अब महिलाओं के अधिकारों को भी संरक्षण सुनिश्चित होगा। इसके उपरांत गोविंद सिंह ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक सुरेन्द्र शौरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर धारा 370 को हटाने का करिश्मा कर दिखाया है और देश के लोग इस निर्णय से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि दुष्प्रचार करने वालों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह दुःख की बात है कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय पर भी विपक्ष के कुछ लोग राजनीति करने से बाज नहीं आते। उनके लिए देशहित के कोई मायने नहीं हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago