मंडी नगर निगम चुनाव: भाजपा – कांग्रेस ने अंतिम समय तक लगा दी सिर धड़ की बाजी

नगर निगम चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन शाम पांच बजे तक दोनों प्रमुख दलों भाजपा कांग्रेस ने नवगठित मंडी नगर निगम पर कब्जा करने के लिए सिर धड़ की बाजी लगा दी। आखिरी दिन विधानसभा चुनावों से भी ज्यादा प्रचार का माहौल देखने को मिला। हर वार्ड में रैलियां, शक्ति प्रदर्शन, वाहन रैलियां और दूसरे माध्यमों से चरम सीमा तक प्रचार हुआ। ऐसा पहली बार देखा गया कि स्थानीय निकायों के लिए राजनीतिक दलों ने इस तरह से सब कुछ प्रचार में झौंका हो। परिणाम कोई भी हो मगर किसी भी दल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि पहली बार आम आदमी पार्टी भी घर घर तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही भले ही उसके खाते में कुछ भी आए।

माकपा ने भी दो वार्डों मंगवाई और पड्डल में लाल रंग की छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं रखी। यहां तक कि माकपा के एक मात्र विधायक राकेश सिंघा भी प्रचार के लिए अंतिम दिन मंडी में रहे। भाजपा की कमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं संभाली जिन्होंने पिछले एक महीने में मंडी के पांच से अधिक दौरे करके हर वार्ड में दो से तीन रैलियां की। उनके मंत्री भी लगातार यहां पर सक्रिय रहे।

कांग्रेस के भी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से लेकर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री तक ने प्रचार में हाजिरी भरी। अब यदि मंडी नगर निगम की ताजा तस्वीर को देखा जाए तो ऐसा लगा कि भाजपा किसी भी सूरत में अपना जीत का आंकड़ा 12 से उपर करने मुख्यमंत्री के हाथ में सत्ता की चाबी देना चाहती है। मगर कांग्रेस किसी भी सूरत में उसे 10 से नीचे रोकने में लगी है।

हालांकि कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां इन दलों के धुंआधार और खर्चीले प्रचार के बावजूद आजाद उम्मीदवारों का दखल अंतिम समय तक बना रहा। कुछ भी हो मंडी नगर निगम के परिणाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि अग्नि परीक्षा की तरह हैं। जीत या फिर बड़ी जीत का संदेश भी दूर तलक जाएगा जबकि कांग्रेस इस चुनाव को विधानसभा चुनाव के स्टार्टअप की नजर से देख कर मंडी जिले में शून्य से बाहर आना चाहती है।

माना जा रहा है कि भले ही प्रदेश में चार नगर निगमों के चुनाव हो रहे हों मगर मंडी के नतीजे पर सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि इसका संदेश बहुत गहरा व बड़ा होगा। अब इंतजार बुधवार शाम 5 बजे के बाद का ही है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago