Follow Us:

‘CM दौरे कि नहीं थी जानकारी, काकू और संजय चौधरी विकास करवाने में फिसड्डी’

सुरेश |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को कांगड़ा दौरे पर थे। इस दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पवन काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे की उन्हें प्रशासनिक या अधिकारिक स्तर पर कोई सूचना नहीं थी और न ही किसी ने उन्हें बुलाया। अगर कार्यक्रम का न्यौता दिया होता तो वह जरूर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत को जाते। मुख्यमंत्री ने जो भी सौगातें दी हैं उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

इसके साथ ही काजल ने पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू और संजय चौधरी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि दोनों पूर्व विधायक अपने-अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास करवाने में फिसड्डी रहे हैं। इसका खामियाजा दोनों ही लगातार दो बार चुनावों में हारकर भुगत चुके हैं। अपनी राजनीति चमकाने के लिए वह उल-जलूल की बयाजबाजियां कर क्षेत्र की जनता को विकास के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं।

इसके अलावा काजल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्राथमिकता के आधार पर मटौर राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की ताकि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे एक हजार के करीब विद्यार्थियों को सुविधाएं मिल सकें।