बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे नड्डा, सोलन में करेंगे रैली को संबोधित

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा 27 फरवरी को पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। इसके साथ ही वे 27 फरवरी को सोलन के ऑोड़ो मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली के सफल आयोजन को लेकर सोमवार के शिमला में बीजेपी कार्यालय दीप कमल चक्कर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीजेपी जिला शिमला के सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। यह बैठक भाजपा ज़िला शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

बैठक में भव्य रैली की कार्ययोजना को लेकर विस्तार में चर्चा की गई, बैठक में सुनिश्चित किया गया की प्रत्येक मंडल से इस भव्य रैली में 1000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जिला शिमला से गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ता सोलन जाएंगे इसके लिए कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। भव्य रैली को लेकर शिमला शहरी के प्रभारी रवि मेहता रहेंगे , शिमला ग्रामीण कि प्रभारी जिला महामंत्री अंजना शर्मा और कसुम्पटी मंडल के प्रभारी गगन शर्मा रहेंगे।

अगले 2 दिन के भीतर सभी मंडलों कि मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया है जिसमें मंडल अपनी अपनी तैयारियों की समीक्षा भी करने जा रहा है। जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने बताया जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारियों का क्षेत्र अनुसार कार्य विभाजन कर दिया गया है जो अपने अपने क्षेत्रों से इस भव्य रैली के लिए बड़ी संख्या सुनिश्चित करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

7 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

7 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

7 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

8 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

8 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

8 hours ago