बाली के गले लगे नीरज भारती, कहा- हमारे बीच कांगड़ा के नेता ने डाले मतभेद

जीएस बाली का जन्मदिन दो ध्रुवों के आपसी गठबंधन का गवाह बना। शुक्रवार को नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले के जश्न में ज्वाली से पूर्व विधायक नीरज भारती शिरत करने पहुंचे। इस दौरान उनकी एंट्री नाच-गाने के साथ हुई।

नीरज भारती ने मंच से जीएस बाली को जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ ही उनके साथ मतभेदों से भी पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि उनके और जीएस बाली के परिवारों के बीच मतभेद कुछ लोगों ने पैदा किए थे। बिना नाम लिए भारती ने कहा कि कांगड़ा जिला के ही एक नेता ने अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उनके बीच दरार डाली।

बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध नीरज भारती ने समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत में भी कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिला कांगड़ा का एक नेता ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को एक नहीं होने देता है। यह नेता निजी स्वार्थ के लिए कांगड़ा के नेताओं में फूट डालता रहता है। इसी कांग्रेसी नेता की वजह से मेरे और जीएस बाली के बीच अर्से तक शीत-युद्ध जैसा माहौल बना रहा। लेकिन, अब हमारी आंखें खुल चुकी हैं। उस नेता की असलीयत सबके सामने जल्द ही लाने वाला हूं।

क्यों हुआ था बाली और नीरज भारती में मतभेद

समाचार फर्स्ट को दिए इंटरव्यू में भारती ने कहा कि कांगड़ा से विधायक पवन काजल और मेरे बीच शिमला में हुई बैठक में ट्रांसफर को लेकर कुछ मतभेद हुआ था। उस दौरान इस मुद्दे को मीडिया में काफी उछाला गया। जिसके बार में उस (नाम नहीं लिया) नेता ने जानकारी दी कि यह मामला जीएस बाली ने मीडिया को दी  है। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में काफी कुछ स्थिति साफ हो चुकी है। अब मुझे सच्चाई की जानकारी हो चुकी है कि ट्रांसफर का विवाद उसी नेता ने मीडिया तक पहुंचाया था। सच्चाई जानने के बाद मेरे भीतर काफी अपराध बोध रहा और आज जीएस बाली के जन्मदिन पर आकर मैंने उन गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की और नया रिश्ता नए सिरे से आगे बढ़ाया है।

रघुवीर सिंह बाली के साथ जमकर किया डांस

बाल मेले में नीरज भारती की एंट्री डांस के साथ हुई। हजारों की भीड़ में नीरज भारत और रघुवीर सिंह बाली को एक साथ डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान भारी संख्या में युवाओं का हुजूम आरएस बाली और नीरज भारती को कंधे पर उठाए हुए दिखाई दिया। दोनों नेता बेहद मौज-मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे थे।

समाचार फर्स्ट अपने फेसबुक पेज और यू-ट्यूब पर पूरा इंटरव्यू पब्लिश कर चुका है…नीचे लिंक पर भी देख सकते हैं…

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

11 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

11 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

13 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

15 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago