जिला परिषद कांगड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग, मिली इतनी सीटें!

कांगड़ा जिला के जिला परिषद चुनाव परिणाम में कई नेताओं को झटका लगा, लेकिन साथ ही इस सियासत की जंग में भाजपा ने कुछ हद तक कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। लिहाजा कांग्रेस का प्रदर्शन में काफी हद तक सुधार देखने को मिला लेकिन जिला की 54 सीटें भाजपा के लिए कांग्रेस से ज्यादा सुकुन भरी रही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन की ओर से घोषित नतीजों के बाद जिला परिषद की कुल 54 सीटों में से भाजपा को 26, कांग्रेस को 19 और निर्दलीयों को 9 वार्डों में विजयी मिली। मंत्री बिक्रम ठाकुर और राकेश पठानिया ने अपने अपने गृह क्षेत्रों में साख बचा ली। बिक्रम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र की 4 में से 3, राकेश पठानिया ने 3 में से 2 सीटें जीतीं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार गृह क्षेत्र में 5 में से सिर्फ दो सीटें ही जीत पाए, तीन सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया।

शाहपुर में मंत्री सरवीण चौधरी को फिर से सियासी झटका लगा। यहां चार में 3 कांग्रेस, भाजपा को एक सीट मिली । पालमपुर में पांचों सीटों पर जीत के बाद राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को भी सियासी पंख लगे। भाजपा विधायक विशाल नैहरिया के हलके में दो सीटों में से एक कांग्रेस और एक निर्दलीय ने जीत ली। ज्वालाजी में भाजपा नेता पवन राणा और रमेश धवाला की अंदरूनी लड़ाई चुनाव परिणाम में भारी दिखी । यहां तीन में से दो पर कांग्रेस और एक पर आजाद ने कब्जा जमाया। भाजपा की यहां झोली खाली रह गई।

जवाली में कांग्रेस और भाजपा को दो-दो बराबर सीटें मिलीं। फतेहपुर में 5 में से 3 सीटें निर्दलीयों ने जीतीं। भाजपा के खाते में दो सीटें आईं । कांगड़ा में कांग्रेस विधायक पवन काजल को बड़ा सियासी नुकसान हुआ यहां चारों ही सीटें भाजपा के खाते में गईं। इंदौरा में भाजपा को करारा झटका लगा। यहां चार में से 3 सीटें कांग्रेस ने जीत लीं। भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई। लेकिन, इस एक सीट ने भाजपा से ज्यादा सियासी रूप से हाशिये पर चल रहे भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का को संजीवनी दी।

उनके समर्थक राहुल पठानिया डमटाल से जीत गए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली को जिला परिषद के चुनाव परिणाम में संजीवनी मिली। नगरोटा बगवां की 3 में से दो सीटें कांग्रेस के खाते में आ गईं। विधायक अरुण कूका को यहां सियासी नुकसान हुआ। बैजनाथ में भाजपा को दो और दो सीटें निर्दलियों के खाते में गईं। लिहाजा ये सब रिपोर्ट मीडिया के हवाले से हैं। कई नेताओं ने इस चुनावों में अपने पक्ष बदले और कईयों के जबरन बदल दिए गए। लिहाजा इसमें सही आंकड़ा आना अभी भी बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago