हिमाचल विधानसभा में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सबसे पहले सदन में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि 42 शहीदों में हिमाचल के ज्वाली का तिलक राज भी था जो 11 फरबरी को ही घर से छुट्टी काट कर गया था। इन आतंकी हमने ने समूचे देश को हिलाकर रख दिया है।  पीएम की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक चल रही है। आतंक के ख़िलाफ़ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब देने की जरूरत है। जिसके लिए सारा देश पीएम के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलवामा में हुए शहीद ज्वाली के तिलकराज को 20 लाख की राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने अभी शहीदों में हिमाचल की ओर से ज़्यादा सैनिकों के होने से भी इंकार नही किया है।

उधर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की। उड़ी के बाद भारतीय सैनिकों पर ये दूसरा बड़ा हमला है। आतंकी अब सैनिकों को निशाना बनाया जा रहा है। अब तो जेएंडके में केन्द्र का सीधा नियंत्रण है। फिर इतनी बड़ी सुरक्षा चूक क्यों हुई। आतंकी ताकते लगातार देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे है।

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने भी शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाए दीं। उन्होंने शहीद तिलक राज के परिवार को अपनी ओर से अंशदान करने की सदन में घोषणा की।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और कहा कि इस तरह का ये पहला हमला नहीं है। लेकिन आर्मी की पूरी कानवाही पर हमला चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि शहीदों में एक हिमाचल का भी है। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago