छात्र संघ चुनाव बहाल करे सरकार, नहीं तो सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ: ABVP

<p>छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। एबीवीपी ने कहा है कि अगर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने छात्र संघ चुनावों को बहाल नहीं किया तो 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी कोस्टा से बाहर किया जाएगा। पिछले दो सालों में सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई है। बेरोजगारी और पर्यटन के क्षेत्र में सरकार एक भी काम नही कर पाई है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार पर्यटन को विकसित करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।</p>

<p>एबीवीपी के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली का सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था। लेकिन अब सरकार चुनाव बहाल नहीं कर रही है। छात्र संघ चुनाव छात्रों का संवैधानिक अधिकार है।प्रदेश में शिक्षा का निजीकरण हो रहा है। निजी स्कूल और विश्व विद्यालय फीस के नाम पर छात्रों को लूटने का काम कर रही है। एबीवीपी आने वाले समय मे सरकार की नाकामयाबियों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago