सुक्खू का केंद्र सरकार पर हमला, PM तारीफ़ के बजाए प्रदेश की आर्थिक मदद करते तो बेहतर होता

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि बीजेपी अपने मंत्रियों को बचाने के लिए चार्जशीट को बिना चार्ज के बता रही है। आरोपपत्र में सभी आरोप तथ्यों पर आधारित है अगर राज्यपाल आरोपपत्र को जांच के लिए भेजेंगे तो कई घोटाले सामने आएंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार के 1 साल में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होने पहुंचे थे लेकिन, प्रधानमंत्री ने हिमाचल के व्यंजनों की तारीफ के अलावा प्रदेश को एक पैसा नहीं दिया।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री मोदी तारीफ करने के बजाय जयराम सरकार द्वारा लिए गए साढ़े तीन हजार के कर्ज को माफ कर देते और प्रदेश में बढ़ रहे कर्ज के बोझ को कुछ कम करने में सरकार की मदद करते। प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे में प्रदेश के लोगों को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी है।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रोहड़ू में हुए हंगामे पर चिंता ज़ाहिर की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम की रैली में बच्चों को ले जाना शर्मनाक है। इतनी बड़ी दुर्घटना की सरकार जिम्मेदारी ले और आगे से ध्यान रखे कि सरकारी रैलियों में स्कूली बच्चों को न ले जाए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

21 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

36 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

48 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago