पॉलिटिक्स

भाजपा के महामंथन से निकला विष और अमृत आएगा किसके हिस्से ? मंथन के बाद विधायक दल की बैठक शुरू

हिमाचल प्रदेश भाजपा में तीन दिन तक चला महामंथन ख़त्म हो गया है। इस मंथन से अमृत भी निकला है साथ ही विष भी। अब अमृत और विष किसके हिस्से आएगा इसको लेकर फ़ैसला आलाकमान को करना है। महामंथन में अंदर बहुत कुछ हुआ क्लास भी लगी सवाल जवाब भी हुए। मंथन के बाहर नेताओं ने इतना जरूर कहा कि भीतरघात, अनुशासन हीनता भी हार की मुख्य वजह रहा। अब मिशन रिपीट के लिए सबको तैयार रहने को कहा गया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयराम सरकार के कामकाज की तारीफ़ कर उनको क्लीन चिट दे गए। भले ही हार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ले रहे हैं लेकिन हार के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं हो सकता चाहे वह प्रदेश का मुखिया ही क्यों न हो। एक हिसाब से हार की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा की भी बनती है। क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष के गृह राज्य में भाजपा चारों सीट हार गई है।

अब नज़ला किस पर गिरेगा ये देखना होगा। क्योंकि भीतरघात और अनुशासनहीनता का राग किसी पर तो भारी पड़ेगा। जो भी हो मंथन से निकला विष और अमृत अब आलाकमान जाएगा और वहीं से बंटेगा। लेकिन इतना तय है कि हार से सबक लेकर भाजपा 2022 के मिशन रिपीट की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में कांग्रेस को भाजपा के मुंगेरी लाल के सपने देखने के बयान पर मंथन जरूर करना है। इन चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को जितवाया कम है भाजपा को हराने के मजा जरूर चखाया है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago