नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के चुनावी क्षेत्र हरोली में उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री ने अपने पिता की जीत को पक्का करने के लिए चुनावी कमान संभाल ली है। रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालुवाल में आस्था अग्निहोत्री की अगुवाई में हरोली मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच भारी संख्या में भीड़ इस सम्मेलन में पहुंची।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने पिता और माता के त्याग और समर्पण का हवाला दिया। आस्था ने कहा की हरोली की जनता ने उनके पिता को 20 साल से अजेय रखा है तो उनके माता और पिता दोनों ने इसका पूरा सम्मान करते हुए हरोली की जन भावनाओं की कद्र की है। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी जहाँ प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे वहीं देश के सियासी हालात पर भी बात की।
वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने मौजूदा सियासी हालत पर बोलते हुए कहा कि नेता फैक्ट्रियों में या खेतों में नहीं बनते है बल्कि नेता जनता की बदौलत ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में जनता ने मुख्यमंत्री पद तक के दावेदारों को भी नकारते हुए हरा दिया है, इसलिए जनता सर्वोपरि है। प्रदेश में सरकार उसी की बनेगी जिसके पास 40 विधायक होंगे, और मुख्यमंत्री वो बनेगा जो अपने विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा में पहुंचेगा।
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…