वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया: मनकोटिया

<p>पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया ने रविवार को अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत शाहपुर की पंचायत नेरटी&nbsp; में नुक्कड़ सभाओं को सबोन्धित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम प्रदेश को बर्बाद करने पर तुले हैं, यही बजह है कि वह ससरकार को चलाने के लिए बार -बार ऋण ले रहे है। मानकोटिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह की नाकामी की बजह से प्रदेश 50 हज़ार करोड़ के कर्ज तले दब चुका है। वहीं, प्रदेश में इस समय बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। लेकिन सीएम इस समस्या का हल निकालने के बजाय युवाओं को रोजगार भत्ते के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।</p>

<p>मनकोटिया ने कहा कि वे शाहपुर से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे तथा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। मानकोटिया ने कहा कि पहले भी उन्होंने ही क्षेत्र का विकास करवाया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर की विधायक को क्षेत्र और यहां की जनता से कोई परवाह नहीं है। शाहपुर के विकास में उनका कोई योगदान नहीं रहा है।</p>

<p>मनकोटिया ने&nbsp; कहा कि प्रदेश में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने गुड़िया रेप हत्या और सूरज हत्या मामले में वीरभद्र सिंह को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जिस तरह से IG समेत आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है उससे मुख्यमंत्री की भूमिका भी संदिग्ध नज़र आ रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago