वीरभद्र सिंह बोले- जल्द ही देश में कांग्रेस मजबूती के साथ करेगी वापसी

<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि जल्द ही देश मे कांग्रेस मजबूती के साथ उभरेगी। और इसकी शुरुआत हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि भले ही इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकारें नहीं बनी हैं पर बीजेपी के लिए एक कड़ी टक्कर दी है। इससे साफ है कि देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी इससे भी ओर शानदार प्रर्दशन करेगी।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के विकास में कभी कोई कमी नहीं रखी। बीजेपी को यहां पूर्ण बहुमत न मिलना उनके खिलाफ जनमत है। जेजेपीके साथ गठबंधन पूरी तरह अवसरवादी है।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद उपचनावो में पार्टी की हार पर कहा कि बीजेपी ने यह चुनाव सत्ता के बल पर जीते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नई ऊर्जा के साथ पार्टी को एकजुट होने का कार्य किया है। वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी ने जो एकजुटता दिखाई है वह सकारत्मक रही है। पच्छाद में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी जबकि धर्मशाला में हम हारे है। ऐसी हार क्यों हुई इसकी जांच की जानी चाहिए। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जानी चाहिए।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पीठ थपथपाते हुआ कहा है कि वह अच्छा कार्य कर रहें है। सभी को साथ लेकर चल रहे है। उन्होंने कहा है कि पच्छाद और धर्मशाला में जिस प्रकार पार्टी नेताओं ने एकजुटता से कार्य किया वह सराहनीय है और भविष्य के लिए एक बेहतर संकेत। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह त्यौहार हम सब के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

  Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

21 mins ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

55 mins ago

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

1 hour ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

  18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

2 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

  State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

2 hours ago