<p>दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शिमला में रविवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा है। दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री देश-विदेश में घूमते हैं और विकास की बाते करते हैं। लेकिन, हकीकत में देश में विकास रूक गया है। दीक्षित ने पीएम से पूछा कि यूपीए सरकार पर मंहगाई के दौरान हल्ला मचाने वाली बीजेपी खोमोश क्यों हैं जबकि,आज मंहगाई देश में चरम पर है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था। लेकिन, बीजेपी के शासन में देश पिछड़ता जा रहा है। दीक्षित ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं और बिना सोचे समझे राहुल पर हमले कर देते है।</p>
<p>कांग्रेस ने शीला दीक्षित की मौजूदगी में सिलेंडर , दाल, तेल और सब्जियों को सामने रखकर उनके दामो में 2014 से आज तक हुई बढ़ोतरी के आंकड़े प्रस्तुत किए। उनके मुताबिक यूपीए सरकार के मुकाबले आज मंहगाई दर कई गुणा बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाए की झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस ने मंहगाई पर नया नारा दिया है" बहुत हुई मंहगाई की मार बस करो मोदी सरकार"।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…