पॉलिटिक्स

शीतकालीन सत्र: विपक्ष का सदन से वॉकआउट, सरकार पर लगाए हिमाचल को बेचने के आरोप

शीतकालीन सत्र का चौथा दिन भी हंगामेदार रहा। प्रश्नकाल समाप्त होते ही सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में पॉइंट “ऑफ आर्डर” के तहत पर्यटन विभाग की सम्पत्तियों को बेचने का मामला उठाया और सरकार पर सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेचने के आरोप लगाए। विपक्ष ने “हिमाचल ऑन सेल” के नारे लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 200 करोड़ रुपए एडीबी से कर्ज लेकर पर्यटन की संपत्तियां सरकार ने बनाई और उसके बाद अब इन संपत्तियों को सरकार कौड़ियों के भाव में निजी हाथों में बेच रही है। मंडी में 41 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर, जंझहली में बनाए गए कल्चरल सेंटर को अब सरकार बेच रही है।

नेता विपक्ष ने कहा कि इससे पहले भी सरकार ने पर्यटन निगम के होटल को बेचने का प्रयास किया था जिसका विपक्ष ने विरोध किया और सम्पत्तियों को बेचने नहीं दिया गया, लेकिन अब एक बार फिर से सरकार निजी कंपनियों को फायदा देने के लिए सम्पत्तियों को बेचने जा रही है जिसे विपक्ष नहीं होना देगा। अगर भाजपा सरकार संपतियां बेचती है तो 6 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो सभी सम्पत्तियों के सौदे को निरस्त किया जाएगा और सम्पतियों को वापस लिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago