‘देश-प्रदेश की समस्याओं के लिए आगे आई महिला कांग्रेस, मोदी सरकार कर रही देश के इतिहास से छेड़छाड़’

अखिल भारतीय कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी ने कांग्रेस महिला शक्ति का आह्वान किया है कि वह देश, प्रदेश की समस्याओं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर महिलाओं की प्रखर आवाज बनकर सामने आए। देश प्रदेश आज जिन गंभीर चुनोतियों से गुजर रहा है वह बहुत ही चिंता का विषय है। आज प्रदेश महिला कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा अपने सम्बोधन में जोशी ने प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से ये अपील की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर महिला सम्मेलन आयोजित किए जाने चाहिए। आज सोशल मीडिया इतना सशक्त हो गया है कि इसकी पहुंच दूरदराज के गांव तक बड़ी ही सुगमता से पहुंच रही है। देश में यह दूरसंचार क्रांति कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की ही है जो आज घर घर तक पहुंची है। भाजपा देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।आज देश को शिखर पर ले जाने का पूरा श्रय कांग्रेस को ही जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस से 70 सालों का हिसाब मांगती फिर रही है उन्हें महिला सम्मेलनों में इसका पूरा जवाब दिया जाना चाहिए। इसके लिए महिला कांग्रेस को अपनी पार्टी के इतिहास व देश के विकास में उसके योगदान की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं विचारधारा भी है, जिसमें उन्हें अधिक से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोड़ना है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी साबित होते है। महिला हमारे समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आजके इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को पार्टी कार्यक्रमों और नीतियों की पूरी जानकारी मिलेगी। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण विभाग के साथ सभी महिला कांग्रेस के प्रतिभागियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की जनविरोध नीतियों और निर्णयों के डट कर विरोध कर रही है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महिला कांग्रेस में अपनी आवाज बुलंद की है। महिला अधिकारों के प्रति महिला कांग्रेस समय समय पर अपने कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

21 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

52 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago