प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

युवा कांग्रेस ने "हिमाचल बचाओ" अभियान के तहत सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बेरिगेटिंग फांदकर विधानसभा की तरफ आने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी देखने को मिली। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने आरोप लगाया कि दो साल में हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। हिमाचल में साढ़े तेरह लाख बेरोजगारों युवाओं की फ़ौज खड़ी हो गई लेकिन प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार देने में नाकाम साबित हुई है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने  कहा कि सरकार धारा 118 में सरलीकरण कर निवेशकों को बुलाने जा रही है। ये हिमाचल के हितों को बेचने की साज़िश है। हिमाचल में नशा खूब फल फूल रहा है जिससे युवा नशे की गर्त में जा रहा है पुलिस के कुछ लोग भी इस धंधे में शामिल है सरकार क्या कर रही है। शिक्षा के निजीकरण को लेकर ये घेराब है।

मुनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है रेप व हत्याएं आय दिन हो रही है।  महिलाओं के अत्याचार बड़े है। पुलिस बदले की भावना से काम कर कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है सतपाल रायजादा इसका ताज़ा उदहारण है। बच्चा चोर गिरोह की खूब अफवाहें फैल रही है उनको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है। वार्ता में हिमाचल अखिल भारतीय युवा कांग्रेस हिमाचल प्रभारी जगदेव काला भी मौजूद रहे।

Samachar First

Recent Posts

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

7 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

12 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

15 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

25 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

48 mins ago

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

3 hours ago