मंडी जिले में बारिश के तांडव का असर तो सालों साल रहेगा मगर लोग अभी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। शहर में पेयजल की सप्लाई पांचवें दिन भी नहीं हो पाई है। लोग दूरदराज कुदरती स्त्रोतों से पानी ढोह कर ला रहे हैं। शहर के कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बहुत सप्लाई हुई है …
Continue reading "मंडी: बेघर हुए लोगों के लिए बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस को बनाया रिलीफ कैंप"
August 19, 2023
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बल्ह में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत दौरा करने के बाद सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कलखर, पटडीघाट, गुम्हू, ढलवान, हरण, जुकैन, सरकाघाट और ततीह में भूस्खलन और बादल फटने के कारण धंसे गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पटरीघाट स्कूल में ठहराए ज्वाली गांव के बेघर …
Continue reading "जयराम केंद्र के साथ उठाएंगे बेघर हो गए लोगों को फिर से बसाने का मामला"
August 19, 2023
बारिश प्रभावितों को तिरपाल दिए जाने के मामले को लेकर नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार द्वारा गुरूवार को बल्ह में तहसील कार्यालय और उसके बाद स्थानीय एसडीएम केसाथविवाद करने व विधायक के रवैये से कथित तौर पर दुखी होकर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के रो पड़ने का विडियो वायरल हो जाने का मामला काफी तूल पकड़ गया है. इसी बीच एक तरफ पूरा जिला मंडी भयंकर आपदा से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ राजनीति भी तेज हो गई है भाजपा ने जहां विपक्षी दल के विधायकों वाले क्षेत्रों में राहत को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा विधायक की दादागिरी करार देते हुए राहत कार्याें में सहयोग करने की बजाय अड़ंगा डालने की बात कही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेता व एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने शुक्रवार को गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के विधायकों पर आरोप लगाया कि आपदा की इस घड़ी में अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए संजीव गुलेरिया ने कहा कि नाचन से भाजपा के विधायक ने एसडीएम बल्ह के कार्यालय में जाकर जो अमर्यादित व्यवहार किया वह निंदनीय हैउन्होंने कहा कि आपदा के समय पक्ष और विपक्ष का राग अलापने के बजाय भाजपा के विधायकों को सरकार व प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। विपदा की इस घड़ी में लोगों के बीचजाने के बजाय नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार एसडीएम बल्ह के कार्यालय में जाकर महिला अधिकारी और कर्मचारियों से गाली गलौच कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी ने भाजपा विधायक के इस व्यवहार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है उन्हें हर हालत में एफआईआर दर्ज करवानी चाहिएउन्होंने चेतावनी दी है कि विधायक अपना व्यवहार सुधारें अन्यथा लोग विदा करने में भी देर नहीं लगाते हैं संजीव गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के विधायक आपदा में रातनीति न करेंअगर सरकार के साथ नहीं चलना है तो प्रशासन का सहयोग करेंउन्होंने कहा कि विधायक विनोद कुमार को ढाई लाख रूनए के करीब तन वाह मिलती है वे अपनी ओर से भी योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक खलड़ी में रहें नहीं तो कांग्रेस भी निपटना जानती हैवहीं पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार प्रेस वार्ताएं कर सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।जबकि उन्हें लोगों के बीच जाकर सहयोग करना चाहिए।
August 19, 2023
सता पक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लाशों पर राजनीति करना छोड़ दे। बारिश प्रभावितों को मिलने व नुकसान का जायजा लेने बल्ह नाचन व सरकाघाट क्षेत्रों में पहुंचे जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बार-बार …
Continue reading "ला*शों पर राजनीति करना छोड़ दें कांग्रेस सरकारः जयराम"
August 19, 2023
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मतैहड़ी, बलद्वाड़ा तथा जुकैण क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों से संवाद किया और राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद के प्रति आश्वस्त किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति …
Continue reading "CM ने सरकाघाट क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा"
August 18, 2023
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय राजनीति भाजपा नहीं कांग्रेस कर रही है। केंद्र से लगातार मदद मिल रही है लेकिन बेशर्मी देखिए मुख्यमंत्री समेत सभी कांग्रेस नेता कह रहे कोई मदद नहीं हुई। विपक्ष को बोलने का अधिकार नहीं है क्या। हम जहां भी जा रहे हैं जनता की आवाज़ …
Continue reading "आपदा में भाजपा नहीं कांग्रेस कर रही है राजनीति: जयराम "
August 18, 2023
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत हिमाचल की 2682 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण हेतु 2643 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्र सरकार का इसके लिए आभार जताते हुए कहा कि …
Continue reading "‘केंद्र सरकार के सहयोग सड़कों के लिए स्वीकृत हुई 2643 करोड़ की राशि’"
August 18, 2023
मंडी के विश्वकर्मा चौक पर आए भारी भूस्खलन जिसके चलते पिछले पांच दिनों से यह मार्ग बंद है. ऊपर थनेहड़ा मुहल्ला के कई परिवार घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं, प्रशासन ने उनके मकान खाली करवाकर. उन्हें सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा है.एक परिवार अपना सारा सामान गाड़ी में लादकर …
Continue reading "मंडी के विश्वकर्मा चौक पर आए भारी भूस्खलन से पांच दिनों से मार्ग बंद"
August 18, 2023
मंडी: नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन इस विपदा की घड़ी में लोगों के लिए देवदूत बनकर आये हैं । पिछले चार दिनों से वे लोगों के बीच राहत कार्यों में जुटे हुए हैं । हालांकि ,उनके अपने मकान के बाहर ल्हासा गिरने से मलबे का पहाड़ खड़ा हो गया है । उसे हटाने के …
Continue reading "मंडी: अपने घर में आए मलबे को छोड़ लोगों की मदद में जुटे हैं पार्षद"
August 18, 2023
13 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मंडी नगर निगम के नेला वार्ड स्थित गांव शिल्हाकीपड़ में लोगों की नींद अभी पूरी तरह से टूटी नहीं थी कि मूसलाधार बारिश के चलते गांव के पीछे की पहाड़ी एक नहीं दो जगहों से कहर बनकर टूट पड़ी । देखते ही देखते गांव के बीच …
Continue reading "मंडी: आशियाने ध्वस्त होने से मंदिर सराय में शरण लिए हुए हैं 22 परिवार"
August 18, 2023