घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और हत्याओं के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलेते हुए कहा है, 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है।
June 1, 2022
विधानसभा चुनाव से पहले मात्र 4 संसदीय क्षेत्रों वाला हिमाचल बीजेपी के लिए इतना अहम क्यों होता जा रहा है? क्या बीजेपी हिमाचल में अपने मिशन रिपीट वाले विजय रथ को आगे बढ़ाने की कवायद में जुटी है?
May 31, 2022
शिमला में पीएम मोदी ने कहा, आज मेरे जीवन में एक विशेष दिवस भी है. आप इतनी बड़ी तादाद में हमें आशिर्वाद देने आए मैं आपका बहुत आभार व्यक्त करता हूं. अभी देश के करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा उनके खाते में ट्रांसफर हो गया. ये किसान हिमाचल को याद करेंगे, देवभूमि …
Continue reading "पीएम के निशाने पर पिछली सरकारें: वक्त बदल गया, आज सरकार जनता की सेवक"
May 31, 2022
सीएम जयराम ठाकुर ने भारत माता की जय के नारे के साथ संबोधन शुरू किया. सीएम ने कहा प्रदेश को आशिर्वाद देने पीएम मोदी शिमला पहुंचे हैं. 8 साल में पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश ने काफी तरक्की की है. उन्होंने आगे कहा हिमाचल आपके दिल के बहुत करीब है और इस बात को हमने एक बार नहीं बल्कि कई बार आपकी आंखों में झलक देखी है.
May 31, 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश भर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।
May 31, 2022
पीएम मोदी के शिमला दौरे को लेकर यातायत रूट्स में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर 31 मई 2022 को अन्नाडेल से कॉनेडी हाउस सड़क सुबह 7:30 बजे से प्रधानमंत्री के प्रस्थान 1:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी।
May 30, 2022
पीएम मोदी के शिमला दौरे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तैयारियों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा 31 मई यानी कल शिमला में बीजेपी की तरफ से गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
May 30, 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 31 मई को शिमला के रिज पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संचालन समिति की समीक्षा बैठक ली। इस संचालन समिति में 15 उप समितियां शामिल हैं जो भाजपा की ओर से सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखेगी।
May 26, 2022
क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच भरोसे की दोस्ती है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन की पीएम मोदी से यह दूसरी मुलाकात है.
May 24, 2022
क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर हैं। इस मौके पर जापान और भारत के साथ ही अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लीडर जुटे हैं। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाकात होगी।
May 24, 2022