ट्रेंड्स

मुंबई ट्रैफिक से बचने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लोकल ट्रेन में किया सफर

देश के महानगरों में ट्रैफिक का आल्म क्या है ये तो शायद सभी जानते हैं। बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब आम जन ही नहीं कई एक्टर्स के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है। इसी कड़ी में इस ट्रैफिक की समस्या से सबसे ज्यादा दो चार कोई होता है तो वो हैं हमारे बॉलीवुड के सेलेब्रिटिज़। पब्लिक फिगर होने के चलते वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का फायदा भी नहीं उठा पाते। क्योंकि उन्हें देखते ही फैंस उन्हें घेर जो लेते हैं। लेकिन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बिना किसी डर के मुंबई लोकल ट्रेन के मज़े भी लिए और अपने वक़्त पर डेस्टिनेशन में पहुंचे।

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के होने का दावा का किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मुंबई की ट्रैफिक से बचने के लिए सिद्दीकी ने ऐसा किया क्योंकि उन्हें किसी इंटरव्यू के लिए समय पर पहुंचना था। हालांकि वीडियो में शख्स को आसानी से पहचानना मुश्किल है क्योंकि उस वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है तो साथ ही आंखों पर चश्मा। इस वीडियो को किसी निर्मल भूरा ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

इस बात की सफाई तब मिली जब हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एबीपी के खास प्रोग्राम में भी पहुंचे जहां उन्होंने ये माना था कि मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए वो लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो फैंस से खुद को कैसे बचाते हैं तो उन्होंने माना कि कोरोना में मास्क के चलते चेहरा छिपाना आसान हो जाता है। जिससे वो आसानी से लोकल में ट्रैवल कर लेते हैं।

Manish Koul

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

28 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

37 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

50 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago