ट्रेंड्स

वीडियो बनाकर ‘आयशा’ ने किया था सुसाइड, एक साल बाद पति को 10 साल की सजा

डेस्क। गुजरात की एक अदालत ने आयशा बानू सुसाइड केस में पति आरिफ खान को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अहमदाबाद के सेशंस कोर्ट ने आयशा के वीडियो के आधार पर आरिफ को दोषी ठहराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो को कोर्ट ने एक अहम सबूत माना है। उन्होंने कहा कि समाज में घरेलू हिंसा को देखते हुए आरोपी को माफ नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा कोर्ट ने आरिफ की फोन पर बातचीत की जांच रिपोर्ट को भी सबूत के तौर पर लिया है।

याद रहे कि आयशा बानू मकरानी अहमदाबाद के वटवा की रहने वाली थीं। 2018 में उनकी शादी राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ से हुई। इसके बाद पिछले साल 2021 में 25 फरवरी को आयशा ने साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने पति को भेजा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। घटना के कुछ दिनों बाद आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया था। आरिफ पर आयशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

वीडियो में आयशा ने क्या कहा था?

‘मेरा नाम है आयशा। मैं जो भी करने जा रही हूं अपनी मर्जी से करने जा रही हूं। इसमें किसी का दबाव नहीं है। अब बस क्या कहें…ये समझ लीजिए खुदा की जिंदगी इतनी ही होती है और मुझे इतनी ही जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली। डियर डैड, कब तक लड़ेंगे अपनों से। केस वापस ले लो। आयशा लड़ाइयों के लिए नहीं बनी। प्यार करते हैं आरिफ से। उसे परेशान थोड़ी ना करेंगे। अगर उसे आजादी चाहिए तो ठीक है वो आजाद रहे।’

वहीं, ख़बर ये भी है कि शादी के साल 2018 से ही उनके बीच अनबन शुरू हो गई थी। कई दफा आयशा इस दौरान अपने घर आया करती थी। कई दफा उन्हें वापस उनके ससुराल भेजा गया लेकिन किन्हीं कारणों से ससुराल वाले उसे परेशान करके स्ट्रेस दिया करत थे। दहेज उत्पीड़न की ख़बरें भी मीडिया में सुर्खियों में रही थी। इसके बाद अब जाकर उनके परिजनों को इंसाफ मिला है।

Manish Koul

Recent Posts

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

3 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

23 hours ago