ट्रेंड्स

फिर 2 रुपये बढ़ी मैगी की कीमत, कॉफी के शौकीनों को भी झटका

देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई के बीच एक ओर बुरी ख़बर आई है। अब मैगी और कॉफी के शौकीनों की और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर L) और नेस्ले ने चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही लोगों की पसंदीदा मैगी के दामों में 9 से 16 फीसदी की बढ़ोतरी होने की ख़बर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, HUL ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ा दी हैं। इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं। चाय ताजमहल की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं जबकि ब्रूक बॉन्ड वेरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दिया है। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।

मैगी की कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। जबकि कई इलाकों में 10 रुपये का पैकेट भी आता है जिसकी कीमत अब 12 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है. जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होगा। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

इसके अलावा नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाना होगा।

Manish Koul

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago