ट्रेंड्स

अरबाज खान के बाद अब सोहेल खान भी लेने जा रहे पत्नी सीमा खान से तलाक

डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर से एक और बुरी खबर सामने आई है। उनके भाई अरबाज के बाद अब छोटे भाई सोहेल खान ने भी पत्नी सीमा खान संग अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इसके लिए बकायदा सोहल और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया।

मुंबई फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने ईटाइम्स को इस सोहेल खान और सीमा खान के तलाक की जानकारी देते हुए कहा कि ‘सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति दोस्ताना थे।’

24 साल पहले की थी शादी

सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि जब दोनों ने भाग कर शादी की तो आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था।

सोहेल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म् ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। सोहेल खान पर्दे पर रोमांटिक ये लेकर कॉमेडी रोल तक प्ले कर चुके हैं। टीवी शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चे दोनों के साथ रहते हैं। इसी दौरान ये साफ हो गया था कि सोहेल और उनकी पत्नी सीमा अलग-अलग रहते हैं।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

11 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

11 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

18 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

18 hours ago