Follow Us:

|

निजी दौरे पर शिमला पहुंची प्रियंका
राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा वीरवार को शिमला पहुंचीं। सूचना है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास सड़क मार्ग से होते हुए शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने भवन में पहुंचीं। उनका यह निजी दौरा बताया जा रहा है। वह कुछ दिन यहां रुक सकती हैं। इस बीच प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर भी प्रदेश सरकार से चर्चा कर सकती हैं। उनके आने से पूर्व उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मी छराबड़ा पहुंच गए थे, जिनके द्वारा भवन परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।