वर्ल्ड

रूस के खिलाफ हथियार उठाएगा भारतीय युवक!, यूक्रेनी सेना में हुआ शामिल

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। हालांकि रूस की भारी भरकम सेना के आगे यूक्रेन की सेना बहुत छोड़ी पड़ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आम नागरिकों से भी सेना में शामिल होकर रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने का आह्वान किया है। बहुत से लोग सेना में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरे देशों के लोग भी यूक्रेन के प्रति सहानाभुति जताते हुए यूक्रेन की सेना में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है भारत का एक युवक भी यूक्रेन की सेना में शामिल होकर रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने जा रहा है।

दावा किया जा रहा है कि भारत के तमिलनाडु का एक 21 साल युवक सूक्रेनी सेना में शामिल हुआ है। युवक की पहचान सैनीकेश रविचंद्रन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पहले भारतीय सेना में शामिल होने के लिए परीक्षा दे चुका है लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार सैनीकेश पढ़ाई करने के लिए 2018 में यूक्रेन गया था। इसी साल जुलाई में उसका कोर्स पूरा होना था लेकिन रूस और युक्रेन के बीच युद्ध छिड़ जाने से वह अब वहीं फंस गया है। इस दौरान परिवार का संपर्क भी सैनीकेश से टूट गया, लेकिन जब परिजनों ने दूतावास से मदद मांगी तो बेटे से संपर्क हो पाया। सैनीकेश ने अपने माता पिता को यूक्रेनी सेना में शामिल होने की जानकारी दी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago