वर्ल्ड

बिन दाढ़ी दफ्तर पहुंचे तो खतरे में पड़ सकती है नौकरी! अफगानिस्तान में तालीबान का आदेश

अफगानिस्तान में तालिबान लगातार नए नियम जारी करता जा रहा है। खबर है कि इस बार तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत बगैर दाढ़ी के दफ्तर पहुंचने पर नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। हाल ही में तालिबान, लड़कियों के लिए स्कूल नहीं खोलने के चलते दुनिया के निशाने पर आ गया है। यूरोपीय संघ ने लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदी के फैसले की निंदा की है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि तालिबान के अधिकारियों ने सोमवार को सरकारी दफ्तरों की निगरानी की। इस दौरान यह देखा जा रहा था कि कर्मचारी नए नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। नए नियमों के तहत कर्मचारियों को दाढ़ी नहीं कटाने और स्थानी कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि कर्मचारियों को सही समय पर इबादत सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों से कहा गया है कि अगर वे अब से ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें दफ्तर में प्रवेश नहीं मिलेगा और निकाल दिया जाएगा। हालांकि, इसपर तालिबान की तरफ से अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बीते हफ्ते ही तालिबान ने बगैर पुरुष के महिलाओं के हवाई यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी थी। साथ ही समूह लड़कियों के लिए स्कूल खोलने के वादे से भी मुकर गया। रविवार को तालिबान ने लिंग के आधार पर बगीचों में प्रवेश के संबंध में नियम जारी किए। इनके तहत महिलाएं सप्ताह में तीन और पुरुष अन्य चार दिनों में पार्क जा सकेंगे। खास बात है कि दंपतियों और परिवारों को भी साथ पार्क में जाने की अनुमति नहीं है।

इधर, अफगानिस्तान के नागरिकों पर कड़े नियम लागू करने पर तालिबान को पश्चिम की सरकारों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। तालिबान का कहना है कि वे इस्लाम के कानून और अफगान रीति-रिवाजों के हिसाब से सभी के अधिकारों का सम्मान करेंगे। समूह का कहना है कि वे 1996-2001 यानि पिछले शासन से अब बदल गए हैं। उस दौरान बगैर पुरुष के महिलाओं के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी और पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने पर मजबूर किया गया था।

Balkrishan Singh

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago