वर्ल्ड

यूक्रेन हमले पर ट्रंप की पॉवरफुल स्पीच, बाइडेन से लेकर बुश और ओबामा सबको धो डाला

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला करने की हिमाकत नहीं करता । रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले को लेकर ट्रंप ने जॉर्ज बुश, ओबामा और जो बाइडेन सभी पर निशाना साधा और अपने आप को इनसे बेहतर राष्ट्रपति बताया। ट्रंप ने कहा कि यदि चुनाव में गड़बड़ी नहीं होती तो मैं राष्ट्रपति होता और रूस हमले की हिम्मत नहीं कर पाता।

ट्रंप ने कहा कि पूर्व राषट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में रूस ने जॉर्जिया पर हमला किया। ओबामा के कार्यकाल में क्राइमिया को कब्जे में लिया और अब बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन ने रूप पर हमला कर दिया। लेकिन, मैं 21वीं सदी का एक मात्र अमेरिकी राष्ट्रपति हूं जिसकी देखरेख में रूस एक भी देश पर हमला नहीं कर पाया। हम एक स्मार्ट देश थे। अब हम एक मूर्ख देश हैं। ट्रंप ने तर्क दिया कि अपने चरम के दौरान रूस अमेरिका का सम्मान करता था, लेकिन अब जो बाइडेन को कमजोर राष्ट्रपति के रूप में देखा जाता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन ने पिछले साल अफगानिस्तान से अमेरिका की दयनीय वापसी को देखने के बाद ही यूक्रेन पर बेरहमी से हमला करने का फैसला किया।

ट्रंप ने कहा कि अगर इस मसले को ठीक तरीके से संभाला जाता तो यूक्रेन में वर्तमान में जो स्थिति हो रही है वो नहीं रहती। इस मुद्दे को ठीक से हैंडल करने पर ऐसी स्थिति कभी नहीं बनती।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago