➤अनिरुद्ध सिंह ने NHAI अधिकारी से मारपीट के आरोपों को बताया झूठा
➤अधिकारी पर महिलाओं से बद्तमीजी का लगाया आरोप
➤नितिन गडकरी को हिमाचल की जमीनी सच्चाई की जानकारी नहीं
शिमला में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI के अधिकारी से मारपीट के आरोपों को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद हैं।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उल्टा NHAI अधिकारी पर महिलाओं से अभद्रता करने और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग और पंचायतें लंबे समय से एनएचएआई की मनमानी और गलत कार्यप्रणाली से परेशान हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में बैठकर हिमाचल प्रदेश की जमीनी सच्चाई नहीं देख पा रहे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सड़कों और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज करवाया है, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों पर झूठे आरोप लगाकर लोगों की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि एनएचएआई ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो विरोध और तेज होगा। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की जनता के हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और सच्चाई सामने आकर रहेगी।
क्लिक करके पढ़ें पूरा मामला
शिमला में मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ FIR, NHAI अधिकारी ने लगाए आरोप
अराजकता या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: सीएम



