क्राइम/हादसा

हिमाचल: सतलुज नदी में मिला शव, हाथ-पैर और दांतों से हुई पहचान

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सतलुज नदी से एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (46) निवासी गांव टिकरी तहसील नंखरी जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस को ये शव दो दिन पहले मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार 15 मई को शाम पांच बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर में काटलू में सतलुज नदी में एक शव स्पॉट हुआ है। पुलिस ने आईटीबीपी की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला था। जिसे पहचान के लिए डेड हाउस में रखा गया था। बाद में संजीव सिंह गांव टिकरी, ननखड़ी ने शव की पहचान की और यह शव उननके भाई बलदेव सिंह का निकला। संजीव ने डेड बॉडी की पहचान हाथ, पांव और दांत से की है। पुलिस जांच में पता चला है कि बलदेव की मौत डूबने से हुई है।

पुलिस ने बताया कि शव को खनेरी अस्पातल में पोस्टर्मार्टम के लिए रखा गया था। जांच के बाद धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है और परिजनों को शव सौंप दिया गया है। जांच के दौरान शव के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी का मामला संज्ञान में नहीं आया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago