<p>पावंटा साहिब में गायब हुई युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने ये शव सतौन से चार किलोमीटर दूर खाई से निकाला है। हालांकि, पुलिस ने शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा बताए गए ड्रेस कोड के आधार पर की है लेकिन अभी भी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।</p>
<p>पुलिस को संदेह है कि युवती की हत्या कर खाई से उसका शव फेंक दिया गया है। लिहाजा, पुलिस की जांच लाश मिलने का बाद भी खत्म नहीं हुई है और आने वाले समय में कई राज पुलिस इस मामले में खोल सकती है। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव बरामद कर लिया गया। शुरूआती छानबीन में मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।</p>
<p>गौरतलब है कि पुरुवाला से एक लड़की पिछले दो सप्ताह से गायब थी। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक शकीर नामक युवक से भी पूछताछ की थी, लेकिन जब पुलिस दोबारा उससे पूछताछ करने गई तो युवक ने अपने आप को चाकुओं से घायल कर लिया। लेकिन, अब पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…