<p>इलाहाबाद से नागपुर जा रही एक बस देर रात 3:30 बजे करोंदा नाले की पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए। 12 घायलों को जबलपुर और सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार को मेडिकल कॉलेज और 15 घायलों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग कुंभ में शामिल होकर लौट रहे थे।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक पूजा ट्रेवल्स की बस इलाहाबाद से जबलपुर होते हुए नागपुर जा रही थी। इसी दौरान वह नाले पर बने पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, सभी यात्री घबरा गए थे।</p>
<p>करोंदा नाला पुल से नीचे गिरी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बस के पिछले हिस्से का अधिकांश भाग क्षतिग्रस्त हैं, स्लीपर कोच बस की आखिरी सीट का अधिकांश हिस्सा टूट कर बाहर आ गया है। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इस दौरान उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गई थीं।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…